होमजाति सूची EWS Caste List 2025 | ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती...

[PDF] EWS Caste List 2025 | ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप ढूंढ रहे हैं EWS Caste List 2025 या ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है? तो बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे है। इस पृष्ठ पर हम ews category caste list के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिसे आप PDF में भी डाउनलोड कर सकते है। हम देखेंगे कि ईडब्ल्यूएस कोटा कैसे काम करता है, इसके पात्रता के मानदंड क्या है? इससे सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर भी जानेंगे। अतः आगे ध्यान से पूरी आर्टिकल पढ़े। हिंदी में

ईडब्ल्यूएस जाति सूची से पहले ईडब्ल्यूएस क्या है यानि ews meaning क्या होता है जैसे महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा कर लेना जरुरी है ताकि और अधिक स्पष्ट आ जाये।

EWS full form in hindi होता है – Economically Weaker Sections (EWS फुल फॉर्म इन हिंदी: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)

विषय सूची

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण क्या है?

केंद्रीय सरकार ने 09 जनवरी, 2019 को गरीब सवर्ण जातियों को आरक्षण प्रदान करने हेतु 124वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पारित किया। इस संशोधन के माध्यम से एक नई श्रेणी बनाया गया ‘आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग‘ (Economically Weaker Sections, EWS)। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 को संशोधन कर खंड 6 में इस कोटे को जोड़ा गया, जो “आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग” को नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देता है। यह विधेयक 12 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त कर राजपत्र में प्रकाशित हुआ, जिसके साथ ही यह कानूनी रूप से प्रभावी हो गया।

इस आरक्षण का उद्देश्य उन सामान्य वर्ग या सवर्ण जातियों से आने वाले परिवारों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस आरक्षण का मुख्य बिंदु है:

  • 10% आरक्षण: इस आरक्षण के तहत, सामान्य वर्ग के उन परिवारों को 10% सीटें आरक्षित की गई हैं जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं।
  • सरकारी नौकरियां और शिक्षण संस्थान: यह आरक्षण सरकारी नौकरियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए लागू होता है।
  • सभी धर्मों के लिए: यह लाभ सिर्फ हिंदू समुदाय तक सीमित नहीं है। मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों में आने वाली जातियों और उपजातियों के उन सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सामान्य वर्ग में आते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण का लाभ उठाने के लिए कुछ खास मानदंड तय किए गए हैं।

मुख्य पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

  1. वर्ग: आपको सामान्य वर्ग से संबंधित होना चाहिए। इसका मतलब है कि यदि आप अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) में आते हैं तो आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पात्र नहीं होंगे।
  2. वार्षिक पारिवारिक आय: ईडब्ल्यूएस के लिए पात्र होने के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आठ लाख रुपये से अधिक आय होने वाले परिवार ईडब्ल्यूएस के लाभ के लिए पत्र नही होंगे।
  3. संपत्ति: आपके परिवार के पास पांच एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि या 1,000 वर्ग फुट या उससे अधिक का आवासीय फ्लैट या आवासीय भूखंड नहीं होना चाहिए। अधिसूचित/गैर-अधिसूचित नगर पालिकाओं में 100/200 वर्ग गज या उससे अधिक नही होना चाहिए। इनमें से यदि कोई है तो पात्र नहीं होंगे, भले ही परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
ews caste list, ews category caste list, ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है, ews full form in hindi, ews category in hindi,
Ews Category Caste List

EWS Caste List (ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है)

“EWS में कौन-कौन सी जातियां, उपजातियां होंगी जिसे इस आरक्षण का सुविधा मिलेगा स्पष्ट नही है।” इस आर्टिकल में सवर्ण जातियों या समान्य वर्ग (General Category) में आने वाली जातियों या उपजातियों का सूची दिया गया है उसे भारतीय लोकतंत्र और समुदायों के विकास पर शोध करने वाली संस्था लोकनीति अपने ट्रैकर के रूप में करती है। जिसका उपयोग लोकनीति ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान किया था। इसलिए यह सूची पूरी तरह से उत्तरप्रदेश पर लागू होती है। हालांकि अधिकांश हिंदी भाषी राज्यों में सामान्य जाति (General Caste) में यही जाति या उपजाति पाए जाते है। हालांकि कुछ राज्यों में जातियों-उपजातियों (Castes या Subcastes) के वर्ग में कुछ बदलाव भी हो सकता है।

हिंदू धर्म की सवर्ण जातियां (General Caste List in Hindu)

राजपूत में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
राजपूतःRajput:
कच्छावाKachhawa
कछवाKachhwa
कर्णावतKarnavat
क्षत्रियभंडारीKshatriya Bhandari
गहलोतGehlot
चौहानChauhan
झालाJhala
ठाकुरThakur
तंवरTanwar
परमारParmar
परिहारParihar
पवारPawar
बघेलBaghel
बौण्डलीBondli
भाटीBhati
राठौड़Rathor
शेखावतShekhawat
सिंहSingh
सिसोदियाSisodia

ब्राह्मण में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
ब्राह्मण:Brahmin:
अत्रीAtri
आचार्यAcharya
कश्यपKashyap
कान्यकुन्जKanyakunj
कौशिकKaushik
गोस्वामीGoswami
गौड़Gaur
चतुर्वेदीChaturvedi
चौबेChaubey
जमदग्निJamdagni
जोषीJoshi
झाJha
ठाकुरThakur
तिवारीTiwari
त्रिवेदीTrivedi
दूबेDubey
द्रौणDraun
द्विवेदीDwivedi
पाठकPathak
पाण्डेPandey
पाराषरParashar
पारीकPareek
पालीवालPaliwal
पुरोहितPurohit
पुष्पकर्माPushpakarma
भारद्वाजBhardwaj
भार्गवBhargava
मिश्राMishra
रायRai
वाजपेयीVajpayee
वेदीVedi
वैष्णवVaishnava
व्यासVyas
शर्माSharma
शाण्डिल्यShandilya
शुक्लाShukla
सनाध्याSanadhya
सरयूपरीणSaryuparin
सारस्वतSaraswat

कायस्थ में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
कायस्थःKayasth:
अम्बष्थाकरणAmbasthakaran
उदावतUdavat
करणकायस्थKarankayastha
कुलश्रेष्ठKulshrestha
गौड़Gaur
जौहरीJohri
दासDas
नागNag
निगमNigam
पंचोलीPancholi
बख्शीBakshi
भटनागरBhatnagar
माथुरMathur
लालLal
वर्माVerma
श्रीवास्तवSrivastava
सक्सेनाSaxena
सहायSahai
सिन्हाSinha
सिमलोतSimlot
स्थानाSthana
स्वरूपSwaroop
हजेलाHajela

भूमिहार में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
भूमिहारःBhumihar:
किनवरKinwar
किस्तवरKistwar
कोलाहाKolaha
कौशिकKaushik
गर्गबंसचौधरीGargbanschoudhary
गौतमGautam
गौतमभारद्वाजGautam Bhardwaj
ठाकुरThakur
त्यागीTyagi
दीक्षितDixit
दोनवरDonwar
पाण्डेयPandey
बक्सरियाBuxaria
बघोचियाBaghochia
बरबरBarbar
बीरहारियाBirharia
बेनवरBenwar
भागटाBhagta
भृगुवंशीBhriguvanshi
मिश्राMishra
रायRai
शर्माSharma
सकरवरSakarwar
सिंहSingh
सिन्हाSinha
सोनवरSonwar

वैश्य/बनिया में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
वैश्य/बनियाःVaishya/Bania:
अग्रवालAgrawal
ओसवालOswal
केशरीKeshari
खण्डेवालKhandewal
गहलोतGehlot
गहोईGahoi
गुप्ताGupta
जायसवालJaiswal
पूर्वी उत्तरप्रदेश में साहूSahu in eastern Uttar Pradesh
पौद्दारPauddar
बनियाBaniya
बर्णवालBarnwal
मारवाड़ीMarwari
माहेश्वरीMaheshwari
रस्तोगीRastogi
रस्तोगीRastogi
लोहानाLohana
वशिष्टVashisht
वार्ष्णेयVarshney
शाहShah
श्रीमालीShrimali

जैन बर्णवाल में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
जैन बर्णवालःJain Barnwal:
ओसवालOswal
कोठारीKothari
कोरवलKorwal
खण्डेलवालKhandelwal
धाकड़ जायसवालDhakad Jaiswal
परवारParwar
बनोरBanor
बाफनाBafna
भवसरBhavsar
मथेराMathera
मारवाड़ीMarwari
माहेश्वरीMaheshwari
मीवाड़ाMewada
सरौगी इत्यादिSarogi etc.

पंजाबी खत्री में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
पंजाबी खत्री (सिर्फ हिन्दू):Punjabi Khatri (Hindu only):
अरोड़ाArora
आहलूवालियाAhluwalia
कपूरKapoor
खन्नाKhanna
नागरथNagrath
बजाजBajaj
बेदीBedi
भल्लाBhalla
सेठ इत्यादिSeth etc.

सिन्धी में कौन कौन सी जाति आती है

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
सिन्धीःSindhi:
आडवाणीAdvani
केसरवानीKesarwani
भानुशालीBhanushali
मिग्लानीMiglani
मूलचन्दाणीMoolchandani
जिनका अन्तिम शब्द आणी से समाप्त होता होwhose last word ends with ani

अन्य सवर्ण जातियां (हिन्दू)

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
त्यागीTyagi
एवं अन्यand Others

डॉमिनेन्ट पेजेन्ट प्रोपेराइटर

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
जाट (केवल हिन्दू):Jats (Hindus only):
घटवालGhatwals
चौधरीChaudharys
तोमरTomars
दलालDalals
दहियाDahiyas
देस्वाDeswas
पंवारPanwars
मलिकMaliks
अन्य पेजेन्ट प्रोपेराइटर (अन्य कृषक जातियां)Other pageant proprietors (other farming castes)

मुस्लिम धर्म की सवर्ण जातियां (Ews Muslim Caste)

अशराफ, सैय्यदशेख

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
अशराफ, सैय्यदशेख:Ashraf, SayyedSheikh:
अबीदीAbidi
अब्बासीAbbasi
अल्वीAlvi
असकारीAskari
अहमदियाAhmadiyya
आलवीAlavi
उस्मानीUsmani
काजीQazi
काजीमीKazimi
कादरियाQadri
किदवईKidwai
कुरैशी(शेख)Qureshi(Sheikh)
खुराशनीKhurashani
खोजाKhoja
चिश्तीChishti
जलालीJalali
जाफरीJafri
जैदीZaidi
तकवीTakwi
दाऊदीDawoodi
नकवीNaqvi
फरूखीFarukhi
बकारीBakari
बोहराBohra
मिल्कीMilki
मेमनMemon
मौलिकMaulik
रिजवीRizvi
शेखSheikh
शेखअंसारीSheikhAnsari
सिद्दकीSiddiqui
सुलेमानीSulaimani
सैय्यदSayyed
हसनीHasani
हासिमीHashimi

मुगल खान

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
मुगल खान:Mughal Khans:
अफरीदीAfridi
उजबेगUzbeg
काकड़Kakar
कारिदजाईKaridzai
किजिलबासKizilbas
खलीलKhalil
खानKhan
घोरघुश्तीGhorghushti
घौरीGhori
चक्ताईChaktai
तजिकTajik
तुर्कमानTurkman
तेमूरीTemuri
दरजाईDarzai
दुर्रानीDurrani
पठानPathan
बंगशBangash
बरकजाईBarakzai
भरचेBharche
मोहम्मदMohammad
मोहम्मदजईMohammadzai
युसुफजाईYusufzai
रोहिलाRohilla
लोधीLodhi

राजपूत (मुस्लिम)

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
राजपूत:Rajput:
कोमे-पंजाबीयनKome-Punjabiyan
खानजादाKhanzada
गौतमGautam
घोषीGhoshi
चन्देलChandel
चौहानChauhan
जाटJat
तागाTaga
तोमरTomar
पंवारPanwar
बडगुर्जरBadgurjar
बिसनBisan
बेसBes
भट्टीBhatti
भालेसुल्तानBhalesultan
मेवMeo
मेवातीMewati
रईकवाड़Raikwad
रनघरRanghar
राठौड़Rathor
लालखानीLalkhani
सोमबंशीSombanshi

अन्य सवर्ण जातियां (मुस्लिम)

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
कुरैशी (कसाई)Qureshi (Butcher)
चदवाChadwa
धागीमुषीDhagimushi
नूनगारNoongar
बंजाराBanjara
बाजीगरBaazigar
बाणबतीBanabati
बेहरूपीBeharupi
मुर्शीदMurshid

सिक्ख धर्म की सवर्ण जातियां (General caste list in Sikhism)

जाट सिक्ख

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
जाट सिक्खःJat Sikhs:
कांगKang
गिलGill
ग्रेवालGrewal
घूमनGhooman
चहलChahal
जाटJat
पुनियाPunia
मंगतMangat
मानMaan
रंधावाRandhawa
साराSara
साहीSahi
सिंधुSindhu
सिद्धूSidhu
सोदिनSodin
सोहलSohal
हीरHeer

खत्री अरोड़ा सिक्ख

जाति का नामअंग्रेजी अनुवाद
खत्री अरोड़ा सिक्ख:Khatri Arora Sikh:
अरोड़ाArora
अहलुवालियाAhluwalia
बजाजBajaj
बेदीBedi

ईसाई धर्म की सवर्ण जातियां

ईसाई धर्म में भी सवर्ण ईसाई होते हैं (Even in Christianity, there are upper caste Christians.)

नोट:- इस आर्टिकल में अंग्रेजी अनुवाद गूगल ट्रांसलेशन की मदद पाठक को समझने के लिए किया गया है, मूल शब्द हिंदी है

PDF Download File Link

EWS Caste List PDFDownload
Join KhojHal GroupTelegram | Facebook

विभिन्न राज्यों में ईडब्ल्यूएस के लिए पात्रता मानदंड

आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग” के लिए पात्रता मानदंड पूरे देश में एक समान हैं, लेकिन राज्यों में इसका कार्यान्वयन अलग-अलग है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने ईडब्ल्यूएस) आरक्षण को अपनाया है।

केरल राज्य में ईडब्ल्यूएस के लिए पात्रता मानदंड क्या है। नीचे दिए गए हैं:

  • अभ्यर्थी की वार्षिक पारिवारिक आय 800000/- (आठ लाख) रुपये से कम होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की परिवार के पास नगर पालिका क्षेत्र में 20 सेंट से अधिक अथवा नगर निगम क्षेत्र में 15 सेंट से अधिक क्षेत्रफल का मकान नहीं होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की परिवार के पास पंचायत क्षेत्र में 2.5 एकड़ से अधिक, नगरपालिका क्षेत्र में 75 एकड़ से अधिक अथवा नगर निगम क्षेत्र में 50 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

  1. ईडब्ल्यूएस आरक्षण कब लागू किया गया?

    ईडब्ल्यूएस यानि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण 14 जनवरी 2019 को लागू हुआ।

  2. क्या श्रेणी को सामान्य से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में बदला जा सकता है?

    हां, सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अपनी श्रेणी को ईडब्ल्यूएस में बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

निष्कर्ष

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का उद्देश्य उन लोगों को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। हालांकि, ईडब्ल्यूएस जाति सूची (EWS Caste List) स्पष्ट नहीं है। ईडब्ल्यूएस का निर्धारण केवल आर्थिक मानदंडों पर आधारित होता है, न कि जाति पर। आशा है इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे – फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, टेलीग्राम और पिंटरेस्ट इत्यादि पर शेयर करें और नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

अस्वीकरण: यह ब्लॉग पोस्ट केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है, जो इंटरनेट स्पेस पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों से ली गई है। इसे कानूनी सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

4 टिप्पणी

  1. बहुत बढ़िया और उपयोगी जानकारी! EWS जाति सूची को विस्तार से समझाने के साथ-साथ पात्रता मानदंड भी स्पष्ट किए गए हैं। यह लेख उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो EWS आरक्षण के बारे में जानना चाहते हैं। उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद!

    • EWS सर्टिफिकेट की वैधता आम तौर पर एक साल की होती है। कुछ राज्यों में, यह वैधता 6 महीने तक भी हो सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों ने यह घोषणा की है कि एक बार EWS सर्टिफिकेट जारी हो जाने के बाद, अगले 3 सालों तक एक नया सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते कि आय का स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत किया जाए। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

विज्ञापन
close

Ad Blocker Detected!

Refresh