होमघोषणाKanoonX: कानून एक्स का लॉन्च: भारतीय कानून की जानकारी, अब आसान शब्दों...

KanoonX: कानून एक्स का लॉन्च: भारतीय कानून की जानकारी, अब आसान शब्दों में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खोज हाल को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय कानून से जुड़ी जानकारी को आम जनता तक सरल हिंदी भाषा में पहुँचाने के उद्देश्य से एक नई वेबसाइट “कानून एक्स (KanoonX)” का आधिकारिक लॉन्च किया गया है।

कानून एक्स का लॉन्च
कानून एक्स का लॉन्च

कानून एक्स क्या है?

कानून एक्स (KanoonX) एक हिंदी आधारित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ भारतीय कानून, कानूनी अधिकारों और रोज़मर्रा की कानूनी समस्याओं से जुड़ी जानकारी को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य है कि कानून की जानकारी सिर्फ वकीलों या अदालतों तक सीमित न रहे, बल्कि हर नागरिक तक पहुँचे।

यही इस प्लेटफ़ॉर्म की सोच और दिशा है। भारत का कोई भी नागरिक, चाहे उसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो, वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सके।

कानून एक्स पर क्या मिलेगा?

कानून एक्स पर आपको निम्न विषयों से जुड़ी जानकारी मिलेगी:

  • भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार
  • भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार
  • भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS)
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS)
  • भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 (BSS)
  • महिला, बच्चे और नागरिक अधिकार
  • साइबर अपराध और डिजिटल कानून
  • आम लोगों के कानूनी सवालों के जवाब

सभी लेख सरल हिंदी, उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किए जाते हैं।

खोज हाल द्वारा संचालित

कानून एक्स (KanoonX) को खोज हाल द्वारा संचालित किया जा रहा है।
खोज हाल पहले से ही जानकारीपूर्ण और जनहित से जुड़े कंटेंट के लिए जाना जाता है, और कानून एक्स उसी सोच का विस्तार है — जानकारी के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना।

लॉन्च का उद्देश्य

कानून एक्स के लॉन्च का मुख्य उद्देश्य है:

  • कानूनी जानकारी को आम लोगों के लिए आसान बनाना
  • कानून से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना
  • हिंदी भाषा में भरोसेमंद कानूनी कंटेंट उपलब्ध कराना
  • नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

एक नई शुरुआत

कानून एक्स का लॉन्च भारतीय डिजिटल स्पेस में हिंदी कानूनी जानकारी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
खोज हाल को विश्वास है कि यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में लाखों लोगों के लिए कानून समझने का भरोसेमंद स्रोत बनेगा।

वेबसाइट का आधिकारिक लिंक है:
🔗 https://kanoonx.khojhal.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
संबंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

विज्ञापन

लोकप्रिय लेख

विज्ञापन
close

Ad Blocker Detected!

Refresh