होमजाति सूची Himachal Pradesh Caste List 2025 | हिमाचल प्रदेश की जातियां

[PDF] Himachal Pradesh Caste List 2025 | हिमाचल प्रदेश की जातियां

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप ढूंढ रहे हैं Himachal Pradesh Caste List 2025 तो बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं क्योंकि इस पृष्ठ पर आपको हिमाचल प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाली जातियों और केटेगरी जैसे – OBC, ST, SC, EWS और General category के बारे में जानकारी पढ़ने को मिलेगा। जिसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं। आगे पढ़िए हिमाचल प्रदेश की जातियां में कौन कौन जाति है?

विषय सूची

परिचय

हिमाचल प्रदेश, भारत का एक विविधतापूर्ण राज्य है। जनगणना 2011 के अनुसार इस राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 68.64 लाख है। राज्य की सामाजिक संरचना जातियों पर आधारित रही है, और यहाँ विभिन्न समुदायों और जातियों के लोग रहते है। हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से जिन समूहों या जातियों को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रखा गया है, उन्हें शिक्षा, सरकारी नौकरियों और अन्य सामाजिक लाभों में आरक्षण दिया जाता है। इसका उद्देश्य इन समूहों को मुख्यधारा में लाकर समाज में समानता लाना है।

यह ब्लॉग पोस्ट हिमाचल प्रदेश राज्य के उन सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जो हिमाचल प्रदेश की सामाजिक संरचना और जाति व्यवस्था के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। चाहे आप एक छात्र हों, एक शोधकर्ता हों या सिर्फ एक जिज्ञासु पाठक हों, यह ब्लॉग पोस्ट आपको हिमाचल प्रदेश की जाति सूची और श्रेणी (category) के बारे में एक व्यापक समझ प्रदान करेगा।

himachal pradesh caste list, हिमाचल प्रदेश की जातियां, list of general caste in himachal pradesh,
Himachal Pradesh Caste List

Himachal Pradesh Caste List

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में रहने वाली विभिन्न जातियों की एक सूची तैयार की है, जिसे हिमाचल प्रदेश जाति सूची के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश जाति सूची उन सभी जातियों और समुदायों या समूहों की एक सूची है जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस सूची में शामिल होने वाले समुदायों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी नौकरियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आरक्षण का लाभ मिलता है। इन जातियों की विस्तृत सूची श्रेणीवार नीचे दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटों के प्रतिशत इस प्रकार है:

हिमाचल प्रदेश में, राज्य की सेवाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को श्रेणी-I और II में 12% और श्रेणी-III और IV पदों में 18% की दर से आरक्षण प्रदान करना, राज्य सरकार की सेवाओं में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण श्रेणी- I और II में 15% या श्रेणी- III और IV पदों में 22% है, अनुसूचित जनजाति) श्रेणी के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण श्रेणी- I और II में या 5% श्रेणी-III और IV पदों / सेवाओं में आरक्षण प्रदान करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आईआरडीपी बीपीएल 8% आरक्षण + 2% अधिक = 10% है। [सोर्स]

नोट: इस लेख में जाति सूची में हिंदी शब्द मूल शब्द है, English शब्द गूगल ट्रांसलेशन की मदद से हमारे पाठक को समझने के लिए अनुवाद किया गया है।

ST Caste List in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार में अनुसूचित जनजाति (एसटी) की कुल जनसंख्या लगभग 3 लाख 91 हजार 968 है, जो कुल आबादी का 5.71% है। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की सूची में 8 जातियां या उपजातियां (subcaste) है। आगे पढ़िए st में कौन-कौन सी जाति आती है हिमाचल प्रदेश.

Himachal Pradesh Scheduled Tribes List 2024 (हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की सूची 2024)

क्र.सं.जातियों का नामCastes Name
1भोट, बोधBhot, Bodh
2गुज्जरGujjar
3कनौरा, किन्नौराKanaura, Kinnaura
4पगवालाPagwala
5भोट, बोध, गददीBhot, Bodh, Gaddi
6जाड, लाम्बा, खाम्पाJad, Lamba, Khampa
7लाहौलाLahaula
8स्वांगलाSwangala

SC Caste List in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) की कुल जनसंख्या 17 लाख 29 हजार 193 है, जो कुल आबादी का 25.19% है। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची में 56 जातियां या उपजातियां है। आगे sc में कौन-कौन सी जाति आती है हिमाचल प्रदेश पढ़िए।

Himachal Pradesh Scheduled Castes List 2025 (हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची 2025)

क्र.सं.जातियों का नामCastes Name
1अद धर्मीAd Dharmi
2बाल्मिकी, भंगी, चुहडाBalmiki, Bhangi, Chuhda
3बंगालीBengali
4बंसीBansi
5बरड, बुराड, बेराडBarad, Burad, Berad
6बोरिया, बावरीयाBoria, Bavaria
7भजड़ाBhajda,
8चनालChanal
9डागीDagi
10दरयाईDaryai
11धाकी तुरीDhaki Turi
12धोगरीDhogari
13डूम,डूमणाDoom, Doomna
14गधीला,गादीमा, गोदिलाGadhila, Gadima, Godila
15हैसीHaisi
16जुलाह, कबीर पंथी,कोरJulah, Kabir Panthi, Kor
17कराकKarak
18कोलीKoli
19मरीजे,मरीचाMarije, Maricha
20मैघMaigh
21औड,Od,
22परनाParana
23रेहड़Rehad
24सन्हालSanhal
25सनसुईSunsui
26सरडे, सरयाड़ेSarde, Saryade
27सीपीSipi
28तेलीTeli
29बघी नगालूBaghi, Nagali
30बन्धेलाBandhela
31बंजाराBanjara
32बरडBurad
33बटवालBatwal
34बाजीगरBajigar
35चमार, जतियां, चमार, रहगड़,  रामदासी, रविदासी, रामदासिया, मौचीChamar, Jatiyan, Chamar, Rahgad, Ramdasi, Ravidasi, Ramdasia, Mauchi
36छिम्बे, धोबीChhimbe, Dhobi
37दराई,Darai,
38दावलेDavale
39धनकDhanak
40धागरी.सिगीDhagari.Sigi
41गगराGagra
42हालीHali
43जोगीJogi
44कमोह,डगोलीKamoh, Dagolli
45खटीकkhatik
46लोहारLohar
47मजहवीMajahavi
48नटNut
49पासीPasi
50फरेड़ाFareda
51सुनाईSunai
52संसी भेडकुट मनेशSansi Bhedkut Manesh
53सपेलाSapela
54सिकलीगरSikligar
55सिरकिन्दSirkind
56ठठीयार, ठठेरेThathiyar, Thathera

OBC Caste List Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है। इस सूची में उन सभी जातियों को शामिल किया जाता है जिन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है। इस सूची का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं में आरक्षण प्रदान करने के लिए किया जाता है। आगे पढ़िए ओबीसी जाति सूची हिमाचल प्रदेश।

Himachal Pradesh Other Backward Classes List 2025 (हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग जाति सूची 2025)

क्र.सं.जातियों का नामCastes Name
(अ) सम्पूर्ण प्रदेश में(a) In the entire state
1अहेरी, अहोरी, हेरी, नाईक, ठोरीAheri, Ahori, Heri, Naik, Thori
2अरड पोप, पोपो ब्राहमणArd Pope, Popo Brahmin
3बाहतीBahti
4बाटा, हेंसी, या होसीBata, Hensi, or Hosi
5बागडियाBagadia
6बटेहड़ाBatehra
7बरागी, बैरागीBaragi, Bairagi
8भाट या भटटा (ब्राहमण जाति के उपांग सहित और उसके बिना भी), दरपीBhat or Bhatta (with or without Brahmin caste appendage), Darpi
9भुहालियाBhuhalia
10चांगChang
11चिड़ीमारChidimar
12धोसाली, दोसालDhosali, Dosal
13फकीरFaqir
14घिरथ, चांग तथा बाहती सहितGhirath, Chang and Bahti with
15घासी, धसियारा या घोसीGhasi, Dhasiyara or Ghosi
16गोरखा (राजपूत, ब्राहमण, खत्री इत्यादि के उपांग सहित या रहित )Gorkha (with or without Rajput, Brahmin, Khatri etc.)
17घईGhai
18गोवाला, गवालाGowala, Gwala
19गडरियाGadariya
20गवारिया, गौरिया या गवारGawariya, Gauriya or Gawar
21हजाम, नाईBarber, Barber
22झीवर, धीवर, झींवर, धींवर, झियूर, झीरJheer, Dhivar, Jheer, Dheenvar, Jhiyur, Jheer
23कहारKahar
24कुम्हार, घुमार, घुम्हारKumhar, Ghumar, Ghumhar
25कूर्मीKurmi
26लबाणाLabana
27महात्मMahatma
28मदारीMadaari
29मरासीMarasi
30मल्लाहMallah
31मेहराMehra
32नाई ( कुलीन ब्राहमण )Barber ( Noble) Brahmin)
33नड़Nad
34पिन्जा, पान्जा, नदफ, नदाफPinja, Panja, Nadaf, Nadaf
35सोईSoi
36तरखान, बढई, रामगढी, धीमान ( लोहार का छोडकर) विश्वकर्मा, थावीTarkhan, Carpenter, Ramgarhi, Dhiman (except blacksmith) Vishwakarma, Thawi
37बन्जाराBanjara
38बुझरू, ड़कौतBujhru, Dakout
39सन्यासी, गुजराती, व्यास जो परम्परागत मृत्यु संस्कारों से संबद्ध है।Sanyasi, Gujarati, Vyasa who are associated with traditional death rites.
40पुम्बाPumba
41महा ब्राहमण, अचार्ज, चार्ज, आचार्य जो हिन्दुओं के मृत्यु तथा अन्तिम संस्कारो से संबद्ध है।Maha Brahmin, Acharj, Charj, Acharya who are associated with death and last rites of Hindus.
42हाडीHadi
43हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिला के मलाणा राजस्व गांव की समस्त आबादी।Entire population of Malana revenue village of Kullu district of Himachal Pradesh.
44कांगड़ा जिला के छोटा भंगाल तथा बड़ा भंगाल क्षेत्र में अनन्त काल के वासी भंगालियों की सम्पूर्ण आबादी।Entire population of Bhangalis who reside eternally in Chhota Bhangal and Bada Bhangal area of ​​Kangra district.
45सैणीSaini
46अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को छोडकर जिला मण्डी की चोहार घाटी की 12 ग्राम पंचायतों बरधान, बरोट, बथेरी, धमच्याण, कथोग, लटरान, लपास, रोपा, सिलबधवानी, सुधार, टिक्कर तथा तरस्वान में निवास करने वाले चौहारका।Chouharkas residing in 12 Gram Panchayats namely Bardhan, Barot, Batheri, Dhamchyan, Kathog, Latran, Lapas, Ropa, Silbadhwani, Sudhar, Tikkar and Tarswan of Chohar Valley in District Mandi, excluding Scheduled Castes and Scheduled Tribes.
47जट / जाटJat / Jat
48नाथNath
49देतीDeti
50मझारा (मझाड़ा)Majhara (Majhada)
51मुस्लिम जाति (तेली, जुलाहा, कबीरपंथी, लोहार और जोगी) अनुसूचित जाति की सूची में शामिल लोगों के अलावा।Muslim Castes (Teli, Julaha, Kabirpanthi, Lohar and Jogi) other than those included in the list of Scheduled Castes.
(ब) केवल विलय क्षेत्र में(b) In the merged area only
52गददी (राजपूत, ब्राहमण, खत्री आदि किसी भी उपांग के सहित और उसके बिना भी) अन्य पिछड़ी जाति के रूप में जारी रहेगी जो कि अनुसूचित जन जाति की सूची में अंकित नहीं है।Gaddi (Rajput, Brahmin, Khatri etc. with or without any appendage) will continue as Other Backward Castes not included in the list of Scheduled Tribes.

List of General Caste in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में सामान्य जाति की सूची राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट जारी नही की गई है। सामान्य जाति (general category) के लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ उन्हें मिलता है, जो आर्थिक रूप से दुर्बल है। जिन्हे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कहा जाता है।

सामान्यतः EWS Caste List in Himachal Pradesh में विभिन्न जातियां शामिल होती हैं, जिनमें में विभिन्न जातियां शामिल होती हैं, जिनमें ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, भूमिहार, वैश्य/बनिया, जैन बर्णवाल, खत्री, सिंधी, सैयद (मुस्लिम), शेख (मुस्लिम), पठान (मुस्लिम) और अन्य शामिल हैं। हालांकि ये जातियां भी कई राज्यों में आरक्षित श्रेणी में हैं। अपनी जाति का नाम आरक्षित श्रेणियों में खोज कर लें, यदि उसमें नही है तो ईडब्ल्यूएस आरक्षण शर्तो को पूरा करने वाले परिवार को इसका लाभ मिल सकता हैं। ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ किसे मिलता है के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए इस लेख को पढ़े:👉 ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है?

PDF Download File Link

Himachal Pradesh Caste List PDF
(SC ST OBC)
Download
Join KhojHal GroupTelegram | Facebook

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

  1. हिमाचल प्रदेश में ओबीसी की उप जाति क्या है?

    हिमाचल प्रदेश में ओबीसी की दो उप जाति है – (अ) सम्पूर्ण प्रदेश में और (ब) केवल विलय क्षेत्र में

  2. हिमाचल प्रदेश में कोली जाति कौन सी कैटेगरी में आती है?

    हिमाचल प्रदेश में कोली जाति अनुसूचित जाति या SC कैटेगरी में आती है।

  3. Kaundal जाति SC या OBC है?

    हिमाचल प्रदेश में kaundal caste किसी भी कैटेगरी के सूची में नही है।

निष्कर्ष

यह लेख KhojHal के पाठकों को हिमाचल प्रदेश की जाति सूची और आरक्षण प्रणाली के बारे में एक व्यापक समझ प्रदान करता है। लेख में हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रत्येक श्रेणी जैसे – एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूए और सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाली जातियों की विस्तृत सूची दी गई है। इस सूची को बनाए रखने और संशोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार और सम्बंधित आयोग की जिम्मेदारी है, जो समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए नवीनतम अपडेट के लिए हमेशा आयोग के आधिकारिक स्रोतों का ही संदर्भ लें।

संदर्भ:-

  1. पिछड़ा वर्ग सूची, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, हिमाचल प्रदेश सरकार [https://hpsbc.hp.gov.in/Files/H.P.%20State%20List%20of%20OBCs,%202022%20-%20Hindi.pdf]
  2. अनुसूचित जाति सूची, ई-सेवाएं, हिमाचल प्रदेश सरकार [https://himachalservices.nic.in/hpscstdc/Castes(sc).htm]
  3. अनुसूचित जनजाति सूची, ई-सेवाएं, हिमाचल प्रदेश सरकार [https://himachalservices.nic.in/hpscstdc/Castes(st).htm]

संपादक का नोट: यह लेख मूल रूप से अगस्त 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसे और अधिक व्यापक, सटीक और प्रासंगिक बनाने के लिए फरवरी 10, 2025 को अपडेट किया गया है। हमें आशा है कि यह संस्करण आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया हो, तो कृपया हमें अवश्य बताएं। आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धन्यवाद!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

विज्ञापन
close

Ad Blocker Detected!

Refresh