क्या आप ढूंढ रहे हैं Jammu and Kashmir Caste List 2025 तो बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं क्योंकि इस पृष्ठ पर आपको जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतर्गत आने वाली जातियों और केटेगरी जैसे – OBC, ST, SC, EWS और General category के बारे में जानकारी पढ़ने को मिलेगा। जिसे आप PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं। आगे पढ़िए जम्मू कश्मीर में कौन सी जाति के लोग रहते हैं?
परिचत
जम्मू और कश्मीर, भारत का एक विविधतापूर्ण राज्य है। जनगणना 2011 के अनुसार इस राज्य की कुल जनसंख्या लगभग 1.25 करोड़ है। राज्य की सामाजिक संरचना जातियों पर आधारित रही है, और यहाँ विभिन्न समुदायों और जातियों के लोग रहते है। जम्मू और कश्मीर में ऐतिहासिक रूप से जिन समूहों या जातियों को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रखा गया है, उन्हें शिक्षा, सरकारी नौकरियों और अन्य सामाजिक लाभों में आरक्षण दिया जाता है। इसका उद्देश्य इन समूहों को मुख्यधारा में लाकर समाज में समानता लाना है।
यह ब्लॉग पोस्ट जम्मू और कश्मीर राज्य के उन सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जो जम्मू और कश्मीर की सामाजिक संरचना और जाति व्यवस्था के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। चाहे आप एक छात्र हों, एक शोधकर्ता हों या सिर्फ एक जिज्ञासु पाठक हों, यह ब्लॉग पोस्ट आपको जम्मू और कश्मीर की जाति सूची और श्रेणी (category) के बारे में एक व्यापक समझ प्रदान करेगा।
Jammu and Kashmir Caste List
जम्मू और कश्मीर सरकार ने राज्य में रहने वाली विभिन्न जातियों की एक सूची तैयार की है, जिसे जम्मू और कश्मीर जाति सूची के नाम से जाना जाता है। जम्मू और कश्मीर जाति सूची उन सभी जातियों और समुदायों या समूहों की एक सूची है जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस सूची में शामिल होने वाले समुदायों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी नौकरियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आरक्षण का लाभ मिलता है। इन जातियों की विस्तृत सूची श्रेणीवार नीचे दिया गया है।
नोट: इस लेख में जाति सूची में अंग्रेजी शब्द मूल शब्द है, हिंदी शब्द गूगल ट्रांसलेशन की मदद से हमारे हिंदी के पाठक को समझने के लिए अनुवाद किया गया है।
ST Caste List in Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार में अनुसूचित जनजाति (एसटी) की कुल जनसंख्या लगभग 14 लाख 93 हजार 669 है, जो कुल आबादी का 11.91% है। जम्मू और कश्मीर में अनुसूचित जनजाति की सूची में 16 जातियां या उपजातियां (subcaste) है, जिसके लिए 20% आरक्षण की व्यवस्था है। आगे पढ़िए
Jammu and Kashmir Scheduled Tribes List 2025 (जम्मू और कश्मीर में अनुसूचित जनजाति की सूची 2025)
(i) संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश, 1989 और संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) अधिनियम, 1991 के अनुसार सूची।
क्र.सं. | Castes Name | जातियों का नाम |
1 | Bakarwal | बकरवाल |
2 | Balti | बाल्टी |
3 | Beda | बेडा |
4 | Bot, Boto | बॉट, बोटो |
5 | Brokpa, Drokpa, Dard, Shin | ब्रोक्पा, ड्रोक्पा, दर्द, शिन |
6 | Changpa | चांग्पा |
7 | Garra | गर्रा |
8 | Gaddi | गद्दी |
9 | Gujjar | गुर्जर |
10 | Mon | सोम |
11 | Purigpa | पुरिगपा |
12 | Sippi | सिप्पी |
(ii) संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) अधिनियम, 2024 द्वारा जोड़ा गया सूची।
क्र.सं. | Castes Name | जातियों का नाम |
1 | Gadda Brahmin | गद्दा ब्राह्मण |
2 | Koli | कोली |
3 | Paddari Tribe | पद्दारी जनजाति |
4 | Pahari Ethnic Group | पहाड़ी जातीय समूह |
SC Caste List in Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर राज्य में जनगणना 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) की कुल जनसंख्या 9 लाख 25 हजार 548 है, जो कुल आबादी का 7.38% है। अनुसूचित जाति की सूची जम्मू और कश्मीर में 13 जातियां या उपजातियां है, जिसके लिए 8% आरक्षण की व्यवस्था है। आगे पढ़िए।
Jammu and Kashmir Scheduled Castes List 2025 (जम्मू और कश्मीर में अनुसूचित जाति की सूची 2025)
क्र.सं. | Castes Name | जातियों का नाम |
1 | Barwala | बरवाला |
2 | Basith | बसिथ |
3 | Batwal | बटवाल |
4 | Chamar or Ramdasia, Chamar-Ravidas, Chamar- Rohidas | चमार या रामदासिया, चमार-रविदास, चमार-रोहिदास |
5 | Chura, Bhangi, Balmiki, Mehtar | चूड़ा, भंगी, बाल्मीकि, मेहतर |
6 | Dhyar | ध्यार |
7 | Doom or Mahasha, Dumna | कयामत या महाशा, डुमना |
8 | Gardi | गार्डी |
9 | Jolaha | जोलाहा |
10 | Megh or Kabirpanthi | मेघ या कबीरपंथी |
11 | Ratal | रैटल |
12 | Saryara | सरयारा |
13 | Watal | वाटल |
OBC Caste List Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है। इस सूची में उन सभी जातियों को शामिल किया जाता है जिन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता है। इस सूची का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं में आरक्षण प्रदान करने के लिए किया जाता है। आगे obc category in j&k पढ़िए
Jammu and Kashmir Other Backward Classes List 2025 (जम्मू और कश्मीर पिछड़ा वर्ग जाति सूची 2025)
क्र.सं. | Castes Name | जातियों का नाम |
1 | Bahach Hanjie, Shikara Wallas and Bhat Hanji excluding house boat owners | हाउस बोट मालिकों को छोड़कर बाहाच हांजी, शिकारा वालेस और भट हांजी |
2 | Fishermen including Gada Hanz | गाडा हंज सहित मछुआरे |
3 | Markabans whose sole livelihood depends on Markabani | मरकबान जिनकी एकमात्र आजीविका मरकबानी पर निर्भर है |
4 | Kumahars | कुम्हार |
5 | Shaksaz | शक्साज |
6 | Mochi | मोची |
7 | Bangies Khakrobes | बैंगीज़ खाक्रोब्स |
8 | Hajjam/Nai | हज्जाम/नई |
9 | Dhobi | धोबी |
10 | Bhands, Baghat | भाण्ड, बघाट |
11 | Mirasis | मिरासिस |
12 | Madari/Bazigars | मदारी/बाजीगर |
13 | Kulfaqir | कुलफ़क़िर |
14 | Dambali Faqir | डंबली फ़क़ीर |
15 | Dooms (excluding SCs) | कयामत (अनुसूचित जाति को छोड़कर) |
16 | Shupri Wattal | शूपरी वट्टल |
17 | Sansis | सैंसिस |
18 | Sikligars | सिकलीगर |
19 | Jheewars | झीवर |
20 | Gharati (Rural only) Explanation:-Gharati shall mean a Gharati who runs a “Gharat on water” and shall not include the grinding machine running on electricity. | घराती (केवल ग्रामीण) स्पष्टीकरण:- घराती का अर्थ “पानी पर घराट” चलाने वाला घराती होगा और इसमें बिजली से चलने वाली पीसने की मशीन शामिल नहीं होगी। |
21 | Teeli, Telwani, Teeli (Hindu along with already existing Muslim Teeli) | तीली, तेलवानी, तीली (पहले से मौजूद मुस्लिम तीली के साथ हिंदू) |
22 | Lohars | लोहार |
23 | Tarkhans, Najars | तारखान, नजार |
24 | Gilkar (Mason) | गिलकर (मेसन) |
25 | Labana Community | लबाना समुदाय |
26 | Sheer-Gojries, Gojri, Gojar | शीर-गोजरी, गोजरी, गोजर |
27 | Yogi/Jogi/Nath and Bouria/Boria/Bowaria Communities | योगी/जोगी/नाथ और बौरिया/बोरिया/बोरिया समुदाय |
28 | Waghey (Chopan) | वाघेय (चोपन) |
29 | Ghirath/Bhati/Chang Community | घिरथ/भाटी/चांग समुदाय |
30 | Jat Community | जाट समुदाय |
31 | Saini Community | सैनी समाज |
32 | Markabans/Pony Walas | मार्काबंस/पोनी वालास |
33 | Sochi Community | सोची समुदाय |
34 | Christian Biradari (Converted from Hindu Valmiki) | ईसाई बिरादरी (हिन्दू वाल्मिकी से परिवर्तित) |
35 | Sunar/ Swarankar/Zargar | सुनार/स्वर्णकार/जरगर |
36 | Perna/ Kouro (Kaurav) | पेरना/ कौरो (कौरव) |
37 | Bojru/ Decount/ Dubdabay Brahmin | बोजरू/डिकाउंट/दुबडाबे ब्राह्मण |
38 | Gorkans | गोर्कन्स |
39 | Gorkhas | गोरखा |
40 | West Pakistani Refugees (excluding SCs) | पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी (अनुसूचित जाति को छोड़कर) |
41 | Acharyas | आचार्यों |
List of General Caste List in Jammu and Kashmir
जम्मू और कश्मीर में सामान्य जाति की सूची राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट जारी नही की गई है। सामान्य जाति (general category) के लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ उन्हें मिलता है, जो आर्थिक रूप से दुर्बल है। जिन्हे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कहा जाता है।
सामान्यतः EWS Caste List in Jammu and Kashmir में विभिन्न जातियां शामिल होती हैं, जिनमें में विभिन्न जातियां शामिल होती हैं, जिनमें ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, भूमिहार, वैश्य/बनिया, जैन बर्णवाल, खत्री, सिंधी, सैयद (मुस्लिम), शेख (मुस्लिम), पठान (मुस्लिम) और अन्य शामिल हैं। हालांकि ये जातियां भी कई राज्यों में आरक्षित श्रेणी में हैं। अपनी जाति का नाम आरक्षित श्रेणियों में खोज कर लें, यदि उसमें नही है तो ईडब्ल्यूएस आरक्षण शर्तो को पूरा करने वाले परिवार को इसका लाभ मिल सकता हैं। ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ किसे मिलता है के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए इस लेख को पढ़े:👉 ईडब्ल्यूएस में कौन सी जाति आती है?
PDF Download File Link
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर
-
जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा कौन सी जाती है?
जम्मू कश्मीर में जम्मू में डोगरा समुदाय सबसे ज्यादा है, जो यहां की कुल आबादी का 67% से अधिक हिस्सा रखता है। इसके अतिरिक्त, पंजाबी समुदाय भी यहां उल्लेखनीय संख्या में निवास करता है, जिनमें से अधिकांश हिंदू या सिख धर्म को मानते हैं।
-
जम्मू कश्मीर में कौन कौन सी जनजाति पाई जाती है?
जम्मू कश्मीर में बकरवाल, बाल्टी, बेडा, बॉट, बोटो, ब्रोक्पा, ड्रोक्पा, दर्द, शिन, चांग्पा,गर्रा, गद्दी, गुर्जर, सोम, पुरिगपा, सिप्पी इत्यादि जातियां जनजाति पाई जाती है।
निष्कर्ष
यह लेख KhojHal के पाठकों को जम्मू और कश्मीर की जाति सूची (list of castes in kashmir, kashmiri caste list) और आरक्षण प्रणाली के बारे में एक व्यापक समझ प्रदान करता है। लेख में जम्मू और कश्मीर राज्य में प्रत्येक श्रेणी जैसे – एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूए और सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाली जातियों की विस्तृत सूची दी गई है। इस सूची को बनाए रखने और संशोधित करने के लिए सरकार और सम्बंधित आयोग की जिम्मेदारी है, जो समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए नवीनतम अपडेट के लिए हमेशा आयोग के आधिकारिक स्रोतों का ही संदर्भ लें।
संदर्भ:–
- अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की सूची, समाज कल्याण विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार [https://jksocialwelfare.nic.in/notifications/SO176(2024).pdf]
- अनुसूचित जातियों की सूची, राज्य: जम्मू और कश्मीर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार – [https://socialjustice.gov.in/writereaddata/UploadFile/Scan-0030.jpg]
संपादक का नोट: यह लेख मूल रूप से अगस्त 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसे और अधिक व्यापक, सटीक और प्रासंगिक बनाने के लिए फरवरी 10, 2025 को अपडेट किया गया है। हमें आशा है कि यह संस्करण आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। यदि आपके पास कोई सुझाव या प्रतिक्रिया हो, तो कृपया हमें अवश्य बताएं। आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धन्यवाद!