होमअर्थजय जोहार का अर्थ क्या होता है | Johar Meaning in Hindi

जय जोहार का अर्थ क्या होता है | Johar Meaning in Hindi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप खोज रहे है कि जोहार का अर्थ क्या होता है? तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें, जहाँ आपको “जय जोहार का अर्थ हिंदी में” जानकारी मिलेगी।

जय जोहार का अर्थ क्या होता है (Johar Meaning in Hindi)

जोहार” शब्द का प्रयोग आदिवासी समुदाय “नमस्कार, अभिवादन, धन्यवाद और सम्मान देने” के अर्थ में करते है।

आगे विस्तार से पढ़े:-

johar meaning in hindi, जोहार का अर्थ,
Johar Meaning in Hindi

आदिवासी समुदाय प्रकृति को कई नामों से पूजा करते हैं, जैसे – सिंगबोंगा, धर्मेश, मरांग, बुरु इत्यादि। पूजा विधि विधान में उस “प्रकृति की सृजनहार अनंत शक्ति” को अपनी भावना, विश्वास, श्रद्धा और मान्यता के अनुसार धन्यवाद देने के लिए “जोहार” शब्द का उद्बोधन करते है। जैसे – सिंगबोंगा को जोहार! जोहार! जोहार!

आदिवासी परंपरा के अनुसार प्रकृति के आदर सत्कार के लिए “जोहार” का प्रयोग करते हैं।

आदिवासी समुदाय नया साल मनाते समय “जोहार” शब्द का प्रयोग करते हैं।

आदिवासी समुदाय वन संपदा (जैसे – जल, जंगल में पत्तियाँ, घास, पेड़ काटना इत्यादि) अपने उपभोग करते समय “जोहार” बोलते हैं। जैसे –

जलदेवता को जोहार! जोहार! जोहार!
पहाड़ देवता को जोहार! जोहार! जोहार!
धरती माता को जोहार! जोहार! जोहार!

आदिवासी समुदाय अपने सगे-संबंधियों और परिचितों से मिलते समय “जोहार” बोलते है। जैसे –

जोहार माय-बाप
जोहार दादा
जोहार काका
जोहार महतो
जोहार सतीश

भारत के 15वां नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी जो आदिवासी समुदाय से आती है शपथ ग्रहण के दिन देशवासियों को “जोहार” बोलकर सम्बोधित की।

जोहार शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

जोहार शब्द की उत्पत्ति AUSTROASIAN language family से हुई है, इसलिए इसका अर्थ उसी “ऑस्ट्रो एशियन भाषा परिवार” में ढूँढना संभव है।

छोटा नागपुर परिक्षेत्र (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा) की “संथाली, मुंडारी, कुडुख, हो” आदि भाषाओं के “भाषाई सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक” इलाके का गहन अध्ययन करके ही जोहार शब्द का व्याख्या करनी चाहिए। यदि आप जोहार का अर्थ हिंदी भाषा में खोज रहे हो और उसके आधार पर अर्थ निकाल रहे हो तो स्वयं मुर्ख बनने के साथ साथ दूसरे को भी मुर्ख बना रहे हो।

मानव शरीर पांच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से बना होता है। मृत्यु के बाद शरीर “पंच तत्व में विलीन” होता है। इसी अवधारणा को दर्शाता है दक्षिणी राजस्थान के भील आदिवासियों का अंतिम संस्कार का अनुष्ठान, जिसे “11 रमे, 12 रमे” कहा जाता है।

इस अनुष्ठान में, मृत व्यक्ति के सभी सगे-संबंधी, गाँव वाले और पाल के संगी-साथी इकट्ठा होते हैं। पूर्व दिशा की ओर मुख करके, वे एक लाइन में खड़े होते हैं, हाथ में चावल लिए हुए, “जोहार” बोलकर, वे मृत शरीर को अंतिम विदाई देते हैं, उसे प्रकृति को समर्पित करते हैं।

प्रकृति से प्राथना करते हैं कि यह जीव आपका ही अंश था, इसे अपने में समाहित करें। उसके बाद वह पूजनीय हो जाता है और आने वाली पीढ़िया जिससे प्रेरणा ले सकती है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि “भीली बोली भाषा” में “मुंडारी भाषा” के कुछ शब्द भी शामिल हैं। जिसमें एक शब्द “जोहार” हैं।

वनस्पतियों, जीव-जंतुओं, पक्षियों, जलचरों, थलचरों, नभचरों,नदियों, पहाड़ों, सागरों, कीड़ों-मकोड़ों, रेंगने, दौड़ने, उड़ने वाले जीव, सूर्य, चंद्र, तारों, धरती और आकाश – यह सब प्रकृति का हिस्सा हैं। सजीव और निर्जीव, दोनों ही इस अटूट बंधन में गुंथे हुए हैं, एक दूसरे पर निर्भर हैं। इस अमूल्य धरोहर का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए और उसे स्वच्छ और सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए।

सभी “सजीव और निर्जीव प्रकृति के अंगों की जय”, इसका मतलब है “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” अर्थात “प्रकृति के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव ही जोहार है”।

निष्कर्ष

जोहार” शब्द नमस्ते, अभिवादन और धन्यवाद देने के साथ साथ यह आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक भी है। आदिवासी समुदाय “जोहार” शब्द का प्रयोग “सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण करने के लिए करते हैं” और इस बात से यह भी स्पष्ट हो जाता हैं कि “आदिवासी समुदाय सभी जीव प्राणी का कल्याण चाहते हैं“।

इसे भी पढ़े:- 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

  1. जय जोहार का अर्थ क्या होता है?

    जय जोहार का अर्थ होता है – “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय”

  2. सेवा जोहार का अर्थ क्या होता है?

    “सेवा” शब्द का अर्थ है “सेवा” या “सम्मान” या “लोक कल्याण”। इस प्रकार, सेवा जोहार का अर्थ होता है “सेवा भाव से किया गया नम्र अभिवादन”। “सेवा जोहार” का प्रयोग करते समय हाथ जोड़कर और हल्का झुककर नमस्ते करना शिष्टाचार माना जाता है। यह विनम्रता और सम्मान का प्रतीक है।

  3. जोहार का फुल फॉर्म क्या होता है?

    “जोहार” का कोई निश्चित फुल फॉर्म नहीं होता है। यह शब्द मुख्य रूप से एक नमस्ते या अभिवादन के रूप में उपयोग किया जाता है, जो सम्मान और स्वागत व्यक्त करता है।

  4. जोहार का इंग्लिश में क्या मतलब होता है?

    जोहार का इंग्लिश में मतलब होता है – “Jai to nature which provides welfare to all”

इसे भी पढ़े

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपके कोई अन्य प्रश्न हैं, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में पूछने में संकोच न करें और इस जानकारी को अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को फेसबुक, व्हाट्सप्प, ट्विटर, टेलीग्राम और पिनटेरेस्ट इत्यादि जैसे सोशल मीडिया पर शेयर करें और नीचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर दें। धन्यवाद, जय जोहार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
संबंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

विज्ञापन

लोकप्रिय लेख

विज्ञापन
close

Ad Blocker Detected!

Refresh