सोमवार, 4 मई 2026

सामान्य वर्ग का मतलब क्या होता है? | General Category Means in hindi

General Category: अक्सर आपने "सामान्य वर्ग" शब्द सुना होगा, खासकर सरकारी नौकरियों या उच्च शिक्षा के संदर्भ में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका वास्तव में क्या मतलब होता है? आइए इस शब्द को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।

general category, general category means in hindi, सामान्य वर्ग का मतलब क्या होता है
General Category Means in hindi

सामान्य वर्ग का मतलब क्या होता है? General Category Means in hindi

सामान्य वर्ग शब्द का उपयोग आमतौर पर उन व्यक्तियों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है जो किसी विशेष आरक्षण या कोटे के अंतर्गत नहीं आते हैं। इस केटेगरी को खुली श्रेणी कहा जाता है।

सामान्य वर्ग या सामान्य श्रेणी का मतलब होता है "जो आरक्षित श्रेणी का शर्त पूरा नही करता हो, उन्हें सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, नौकरियों और अन्य सरकारी लाभों में आरक्षित सीटों का लाभ नहीं मिलता है।" इस श्रेणी में जो सामान्य वर्ग के शर्तो को पूरा करता हो कोई भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी या शैक्षणिक प्रवेश पा सकता है, फिर चाहे वह अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) या गैरआरक्षित वर्ग (General Caste - जो एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग से नही है) कोई से ही क्यों न हो। इसे श्रेणी को खुली श्रेणी (Open Category) भी कहा जाता है।

उदाहरण से समझिए:

  • मान लीजिए एक केंद्रीय कॉलेज में 100 सीटें हैं। इनमें से 7.5% सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए, 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए, 27 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 10 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। बाकी बची हुई सीटें सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए होती हैं।
  • आरक्षित सीटों के लिए कुछ शर्त निर्धारित होती है, जैसे - जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि। यदि कोई छात्र-छात्रा यह प्रमाण पत्र जमा नही करता है तो उसे सामान्य वर्ग में माना जायेगा और प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के शर्तो को पूरा करना होगा यानी यदि प्रवेश के लिए मार्क आधार है तो सामान्य वर्ग कटऑफ के बराबर मार्क होना चाहिए या परीक्षा में लाना होगा।
  • मानलीजिए प्रवेश के लिए मार्क आधार है और सामान्य वर्ग कटऑफ 87 प्रतिशत है। यदि कोई आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्रा 87 प्रतिशत या इससे अधिक मार्क है तो उसे सामान्य वर्ग में प्रवेश मिलेगा।
https://youtu.be/dIb7FoK1sgY
जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के बीच हिंदी में क्या अंतर है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

सामान्य वर्ग को कितना आरक्षण दिया जाता है?

केंद्र सरकार की शैक्षणिक संस्थानों, नौकरियों और अन्य सरकारी लाभों में सामान्य वर्ग को 40.5% आरक्षण दिया जाता हैं। राज्य स्तर पर अलग अलग राज्यों में भिन्न हो सकता है।

निष्कर्ष

सामान्य वर्ग वे लोग हैं जो भारत में किसी भी आरक्षित श्रेणी (एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस) में नहीं आते हैं। इन लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए खुली प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है। केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग को लगभग 40.5% आरक्षण दिया जाता है, लेकिन यह प्रतिशत राज्य के अनुसार बदल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फेसबुक से पैसे कैसे कमाएं eBook PDF

क्या आप भी फेसबुक का इस्तेमाल सिर्फ़ टाइमपास या दोस्तों से जुड़ने के लिए करते हैं? क्या आप जानते हैं कि यही फेसबुक आपके लिए लाखों रुपये कमा...